Sunday, August 30, 2009


जय भारत,

महिला शक्ति भारत की ही नही वरन् समस्त विश्व की शक्ति है। भारतीय महिला परिवार का उद्देश्य महिलाओं को आदर और सम्मान दिलाना है और उनकी सभी समस्याओं का हर संभव निवारण करना हमारा परम कर्त्वय है। भारतीय महिला परिवार एक सशक्त परिवार बनने की ओर अग्रसर है। इसकी नींव में भारतीय संस्कृति की छाप है। यह महिलाओं की समस्याओं को उजागर करता है और उसकी समस्या का समाधान भी करता है। आज भारत की प्रत्येक महिला किसी न किसी तरह पीड़ित है। भारतीय महिला परिवार महिलाओं द्वारा ही महिलाओं की सभी तरह की समस्याओं (जैसे आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक, जीविकोपार्जन, शोशण, प्रताड़ना, ) का समाधान करने का प्रयास करता है। समस्त महिला इससे जुड़कर गौरव का अनुभव करें हम ऐसा प्रयास कर रहे है। वो अबला नहीं है, नारी कभी अबला नहीं हो सकती क्योंकि वो ही पुरूष की जननी है। वीर पुरूशों की जननी भला अबला कैसे हो सकती है? महिला शक्ति राष्ट्र की शक्ति है महिलाओं का आदर करना चाहिए। सदैव उसके स्वाभिमान की रक्षा करना केवल पुरूष का ही धर्म नही वरन् हम महिलाओं का भी बराबर का है। भावना त्यागी भारतीय
प्रस्तुतकर्ता bhartiyamahilaparivar पर 3:48 AM 0 टिप्पणियाँ
Sunday, May 24, 2009

अत्यन्त दुःख हुआजब विजय के बाद कांग्रेस अध्यक्षा एवं प्रधानमंत्री ने जनता को धन्यवाद गुलामी की भाषा अंग्रेजी में ..दिया । नेता अपनी राष्ट्र भाषा में कब बोलना सीखेंगे या किसी जूते की प्रतीक्षा है

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home